भाजपा नें फुलेरा सांभर  को जिला बनाने  के लिए उपखण्ड कार्यालय पर दिया धरना  

भाजपा नें फुलेरा सांभर  को जिला बनाने  के लिए उपखण्ड कार्यालय पर दिया धरना  

                        
फुलेरा (राजकुमार देवाल) भाजपा मंडल मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने सांभर फुलेरा को जिला बनाने को लेकर उपखंड कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरने के पश्चात सांभर कस्बे के लोगों ने जिला बनाने को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन स्थल पर जाकर सांभर फुलेरा को जिला बनाओ संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए बुधवार को फुलेरा से जयपुर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया व गहलोत सरकार की इस कूटनीति का नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ गिरधारी सिंह शेखावत राजेंद्र वर्मा पूर्व पालिका अध्यक्ष रतन राजौरा नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक प्रणव कयाल महामंत्री मुरारीलाल सिंवाल किशोर खारङ़िया संदीप जैन युवा मोर्चा अध्यक्ष दौलत सिंह राठौड़ धर्मेंद्र सैनी  पार्षद सरदार सिंह चौधरी आशा सैनी  पूजा भाटी विजयलक्ष्मी शेखावत महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम कुमावत सुमित्रा नाथावत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।