ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने राव तुला राम सर्किल पर श्रमदान कर दिया राष्ट्रभक्ति एंव सेवा का संदेश

ब्रजभूमि कल्याण परिषद ने राव तुला राम सर्किल पर श्रमदान कर दिया राष्ट्रभक्ति एंव सेवा का संदेश

अलवर। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के तत्वाधान में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत संत राव तुलाराम चौराहा पर लगी हुई संत तुलाराम की आदमकद प्रतिमा का श्रमदान कर सफाई की गई और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर गीता परिवार के जिला अध्यक्ष अश्वनी जावली, ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता, जिला अध्यक्ष कैप्टन उमराव लाल सैनी, नगर अध्यक्ष यशवंत कुमार गुप्ता, नगर मंत्री मनोज कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री प्रेम प्रकाश शर्मा, संरक्षक संतराम अरोड़ा, हरिराम शर्मा, भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक रामकृष्ण गोस्वामी, गंडूरा के सरपंच शीलू गंडूरा, यशपाल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सुखबीर चौधरी, संपत चौधरी, हरि सिंह चौधरी, खुशीराम, एडवोकेट दीपक गोयल नोटरी, आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्वयंसेवक उपस्थित थे। राव तुलाराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि राजा राव तुलाराम सिंह प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम 1857 के प्रमुख नेताओं में से एक थे, उन्हें हरियाणा राज्य में राज नायक माना जाता है, स्वतंत्रता आंदोलन काल में हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके में संपूर्ण ब्रिटिश हुकूमत को अस्थाई रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में सेनानियों की सैन्य बल धन व युद्ध सामग्री से सहायता प्रदान करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है।