न्यायालय ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो शिकारियों को सुनाई सजा

न्यायालय ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के दो शिकारियों को सुनाई सजा


सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के सवाई गंज गांव में 1 महीने पहले नो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत पाए थे। जिसमें मौके से एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया था। जिसे आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। फॉरेस्ट अधिकारी दीपक कुमार ने बताया की मोर के शिकार करने में दो आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें आज वन विभाग की टीम ने दोनों आरोपी सोनू कंजर पुत्र रघुवीर कंजर, दिनेश पुत्र श्यामलाल कंजर निवासी विनोबा बस्ती आलनपुर को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आलनपुर से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को 11 दिन के लिए J C रिमांड पर भेज दिया वन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इनके खिलाफ चार्ज पेश कर राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार करने के आरोप में कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।