निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

बहरोड़। जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर एवं बहरोड प्रधान प्रतिनिधि बस्तीराम यादव सरपंच सौताज सिंह सरपंच वेद कृष्णा डॉ जयपाल मनोज यादव पार्षद रोहताश कुमार ने ग्राम पंचायत माचल के शमशान घाट में चल रही चारदीवारी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कुण्ड रोड से हम्जापुर जाने वाले रास्ते को देखा 
इस अवसर पर सरपंच ओम प्रकाश यादव जिला पार्षद राम नरेश यादव पंच संजय यादव सुबह सिंह यादव एडवोकेट सज्जन सिंह यादव कृष्ण कुमार यादव ग्राम विकास अधिकारी कमल सिंह यादव ठेकेदार सैनी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
ग्राम नंगलखोडिया में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का निरीक्षण कर अवलोकन किया तथा नागलखोडिया के तालाब का जीर्णोद्धार करने हेतु अवलोकन किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अखैराम यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरोड़ी लाल यादव सरपंच वेद कृष्णा उपसरपंच रमेश चंद पंच सूरजभान मित्तल यादव सुनील यादव दयाराम यादव इंद्राज यादव इत्यादि सैकड़ों गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सरपंच नरसिंह यादव एडवोकेट राजपाल यादव पंचायत समिति सदस्य अभय सिंह यादव सरपंच रामनिवास यादव मास्टर तथा सैकड़ों ग्राम वासियों महिलाएं उपस्थित थी।