मीन भगवान की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मीन भगवान की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मत्स्य जयंती पर निकाली गई मीन भगवान की शोभायात्रा, विधायक रामलाल शर्मा भी रहे उपस्थित

चौमूँ निस।क़स्बे में मत्सय जयंती पर मीणा समाज द्वारा निकाली गई 6वी विशाल शोभायात्रा का सुभाष सर्किल पहुँचने पर विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मीन भगवान की शोभायात्रा को विधायक रामलाल शर्मा ने गढ़ गणेश मंदिर से गाजे बाजे के साथ प्रारंभ किया। विधायक रामलाल शर्मा का समाज बंधुओं द्वारा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोभायात्रा में पधारे लोगो को जलपान करवाया गया।
       इस मोके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, कालाडेरा मण्डल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, बाँसा मण्डल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, आदिवासी सेवा संघ के अध्यक्ष चोमू रामचंद्र मीणा, संगठन महामंत्री प्रकाश हाटवाल, उपाध्यक्ष भोलूराम मीणा, संरक्षक रामेश्वर मीणा, कोषाध्यक्ष मुकेश बागड़ी, मीडिया प्रभारी शेष मीणा, प्रवक्ता रोहिताश मीणा, गोपाल मीणा, संगठन मंत्री सतपाल मीणा, भाज़यूमो अध्यक्ष योगेश यादव, धर्मेंद्र यादव, रिशपाल कुमावत, पार्षद संदीप शर्मा, आलोक जाँगिड, संदीप कुमावत, बलदेव टाँक, अभिषेक सोरेला, अर्पित तंवर, प्रहलाद टेलर, महेश सेरावत, अखिल पारसर, राजेंद्र प्रजापति, मदन गोरा, कैलाश सेनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।