जयपुर टाइम्स
जयपुर(कासं.) । पिंकी मीना ने रविवार शाम को जेल प्रशासन के सामने सरेंडर किया। पिंकी मीना को हाईकोर्ट ने दस दिन की अंतरिम जमानत देते हुए 21 फरवरी को जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करने के आदेश दिए थे। पिंकी की जमानत याचिका पर अब आज सुनवाई होगी। पिंकी मीना की 16 फरवरी को शादी हुई है। उसे एसीबी ने 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
आरएएस अफसर पिंकी मीना ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जमानत को लेकर कोर्ट के रूख को देखते हुए पिंकी मीना की ओर से विवाह समारोह का हवाला देकर अंतरिम जमानत देने की गुहार की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने दस फरवरी को 10 की अंतरिम जमानत देते हुए 21 तारीख को सरेंडर करने के आदेश दिए थे।
कोर्ट में जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर पिंकी मीना ने रविवार शाम को सरेंडर कर दिया। चेहरे को चुनी से लेपटकर मीना महिला जेल पहुंची। इसके बाद सीधे गेट से अंदर जाकर जेल प्रशासन के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
गुलाबी सूट और मेहंदी रचे हाथ
पिंकी मीना जेल तक गाड़ी से आई थी। इस दौरान उसने गुलाबी रंग का सूट और स्पोर्टस शूज पहन रखे थे। उसके हाथों पर शादी की मेहंदी भी दिखाई दे रही थी। वह अपने चेहरे को चुनी से कवर करते हुए सीधे जेल के गेट से अंदर चली गई।
Similar News
-
केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर गहलोत ने प्रदेश की जनता को चेताया
-
सीएम अशोक गहलोत आज पेश करेंगे प्रदेश को बजट किसके पूरे होंगे अरमान, उम्मीदें लगाकर बैठे युवा और किसान?किसके पूरे होंगे अरमान, उम्मीदें लगाकर बैठे युवा और किसान?
-
किसान नेता राकेश टिकैत की हुंकार:चूरू में महापंचायत में बोले- बरसात के मौसम में भी आंदोलन चलेगा, हल चलाने वाला अब हाथ नहीं जोड़ेगा
-
भाजपा विधायकों के लेटर बम पर कटारिया ने कहा-बेमौसम बरसात हुई है, कार्यकर्ता और संगठन पार्टी को चलाते हैं, कोई एक व्यक्ति पार्टी नहीं चला सकता
-
दिल्ली में एआईसीसी के दफ्तर में अजय माकन से मिले प्रदेश के मंत्री और कांग्रेस पार्टी के विधायक