केजीआई के द्वारा किसान दिवस पर आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला संपन्न

केजीआई के द्वारा किसान दिवस पर आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला संपन्न

गुढागौडजी। कस्बे  के मुंगेश्वरी देवी  गोदारा महाविधालय मे केजीआई  के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा का जन्म दिवस 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर आत्मनिर्भर किसान आत्मनिर्भर भारत विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि  भाजपा से जुड़े हुए किसान नेता दिनेश धाभाई ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आधुनिक भारत में किसान  व गांव के विकास के लिए दूर दृष्टि की कल्पना की थी।  चरणसिंहजी के विचारों के आधार पर ही अटल बिहारी वाजपेय जी की सरकार ने किसानों के लिए लोक कल्याण की अनेक योजनाएं शुरू की। घाभाई ने कहा ग्रामीण  जीवन में अटलजी व चरणसिंहजी के विचारों का महत्व सदैव रहेगा। मुख्य वक्ता प्रोफेसर हनुमान सहाय ने कहा कि जातिवाद मुक्त समाज को लेकर चौधरी चरण सिंह जीवन भर समर्पित रहे। आज देश को कर्ज मुक्त किसान तथा जातिवाद मुक्त समाज की आवश्यकता है। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजीआई संस्थान के अध्यक्ष डॉ हरिसिंह गोदारा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री रहने के बाद भी चौधरी चरणसिंह अपने देश के गरीब किसानो को नही भूले उन्होंने किसानो के हित बहुत कार्य किये जिन्हें भुलाया नही जा सकता है इसीलिए उन्हें किसानो का मसीहा कहा जाता है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष विद्याधर ओलखा ने कहा कि  किसान अपना अनाज एवं उत्पादन अपनी लागत के अनुपात में बेंच सके। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, भीम प्रज्ञा फाउंडेशन के हरीश पंवार, मीणा समाज के पूर्व अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, उदयपुरवाटी विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री सतीश मिश्रा ने भी विचार प्रकट किए। 

नवप्रवर्तक किसान पुरस्‍कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार जैविक कृषि में सब्जी के नवाचारों के लिए प्रदान किया गया है। इनका हुआ सम्मान- प्रगतिशील किसान हरिसिंह खदेड़, बजरंग लाल कुलहरी, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट,  बेसहारो की आवाज संगठन, एकीकृत ग्रामीण स्टेडियम विकास समिति भौडकी, कर्मयोगी भंवर सिंह शेखावत स्मृति संस्थान पलसाना, भीम प्रज्ञा, स्वर्गीय श्रीमती सुशीला देवी गुर्जर करुणा योद्धा, लम्पी सैना गुढागौडजी समाजसेवी चंदू शर्मा, एथलीट्स आजाद सिंह बड़ागांव, एडवोकेट मोतीलाल सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र वर्मा सिंगनौर,  बेटी बचाओ बेटी पढाओ की  ब्राड अम्बेसटर शरमीऩ मंसुरी,  वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ता नेहरू बाल्मीकि, अजय पाल बागपत, दिव्यांग बालिका रीमा सेन मावता, धुडाराम गुर्जर  सिगनोर, सत्यपाल काटीवाल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंबेडकर फैलोशिप स्कॉलरशिप अवार्ड में चयनित 50 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण की गई। 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य राजवीर सिंह, चन्द्र सिह, मोहन सिंह शेखावत, आसीफ,  बृजेन्द्र सिह, मन्नीराम जाखड, नेकी राम, भीमराव अंबेडकर विचार मंच के डॉक्टर डॉक्टर शिव सांखला,  विश्व हिंदू परिषद के सीकर जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, समाजसेवी शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।