हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गानों में से एक ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' गाने को रिलीज हुए 52 वर्षों का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी इसे देखने और सुनने वाले संगीत प्रेमियों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। यह गाना पांच दशक का समय बीत जाने के बाद भी हिट बना हुआ है। इस सदाबहार गाने को अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर 1973 में फिल्माया गया था।
पूरी खबर पढ़ें


हरियाणा के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा सरकार के द्वारा तरह-तरह के विकास कार्यों को रफ्तार दिए जा रही है। राज्य सरकार के द्वारा हिसार क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिले में तीन नए पुल का निर्माण किया जाएगा।


भरतपुर के पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अब तक कुल नौ लोग हिरासत में हैं।

जोधपुर के देवनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए श्यामलाल और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

अमेरिका में शुक्रवार को 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक साथ तकनीकी समस्या आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे देश में 4 घंटे तक फ्लाइट उड़ने पर रोक लगा कर रखी। जिसके बाद लाखों एयर यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए नजर आए। शुक्रवार को लगी रोक के बाद शनिवार को भी फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

हरियाणा में इस बार शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर महीने में 26 और 27 तारीख को आयोजित की जाएगी। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं 27 दिसंबर को सुबह व शाम की दोनों शिफ्टों में अध्यापक पात्रता परीक्षा आयोजित होगी।





कुरुक्षेत्र पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर भर्ती होने के लिए पुलिस लाइन, कुरुक्षेत्र में कल आयोजित की जा रही भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो सत्यापित प्रतियां लेकर आना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सर्विस बुक व डिस्चार्ज बुक की प्रति, आयु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के चार फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

हिंदी संगीत जगत के सुपरहिट गानों में से एक ‘अब चाहे मां रूठे या बाबा' गाने को रिलीज हुए 52 वर्षों का लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी इसे देखने और सुनने वाले संगीत प्रेमियों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है। यह गाना पांच दशक का समय बीत जाने के बाद भी हिट बना हुआ है। इस सदाबहार गाने को अभिनेता राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर 1973 में फिल्माया गया था।