Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में RSS से जुड़े 10 लोग चाकूबाजी में घायल हमले के बाद गुस्साई भीड़ ने दिल्ली-अजमेर हाईवे किया जाम

जयपुर। शरद पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार रात को एक मंदिर में आयोजित जागरण के दौरान चाकूबाजी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े 10 लोग घायल हो गए। यह घटना करणी विहार इलाके में हुई, जहां प्रसाद वितरण के दौरान विवाद के बाद पड़ोसी नसीब चौधरी और उनके बेटे भीष्म चौधरी ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया।

घायलों को तुरंत SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने दिल्ली-अजमेर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे पुलिस ने समझाइश के बाद रात करीब डेढ़ बजे खुलवाया। मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बांसवाड़ा जिले में 74 हजार युवा वोटर, 47 हजार का पंजीकरण बाकी, स्कूल-कॉलेजों के जरिए चलेगा अभियान