78 वर्षीय भंवरी देवी कर रही जिले के लिए भूख हड़ताल

सुजानगढ़ (नि.सं.)। 78 वर्षीय भंवरी देवी की सुजला जिला बनाओ भूख हड़ताल जारी है। सुजला जिला बनाओ आंदोलन लगातार जन आंदोलन बनता जा रहा है। एडवोकेटब तिलोकचंद मेघवाल ने बताया कि 15 अप्रैल से गांधी चौक सभा मंच पर सुजला महा सत्याग्रह के बैनर तले सर्व समाज के सहयोग से लगातार भूख हड़ताल चल रही है। भूख हड़ताल के 35 वें दिन 78 वर्षीय भंवरी देवी ने 23 घंटे से ज्यादा की सुजला जिला बनाओ भूख हड़ताल शुरू की है। मातृशक्ति की प्रतीक भंवरी देवी लाडनूं की बेटी हैं और सुजानगढ़ की बहू हैं। जब भंवरी देवी भूख हड़ताल पर बैठने आई तो उनकी 5 पीढ़ियां एक साथ पहुंची, जिसमें उनकी 105 वर्षीय माताजी सभी के लिए आकर्षण व सद्प्रेरणा का केंद्र रही।