कांग्रेस के कुशासन से आम जनता त्रस्त - बाजिया 

कांग्रेस के कुशासन से आम जनता त्रस्त - बाजिया 

कांवट भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

कार्यक्रताओं ने संगठन पर जोर दिया 

कांवट, कस्बे के नालोट रोड़ पर श्री बालाजी मैरिज गार्डन में भाजपा मंडल कांवट के कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने संगठनात्मक संरचना, समर्पण निधि, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख सहित अनेक संगठनात्मक मूद्दों पर विस्तार से चर्चा कर पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी। पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीघर खंडेला ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की संगठनात्मक संरचना पर चर्चा कर केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई तथा राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कुशासन जंगल राज, भ्रष्टाचारी सरकार का आने वाले चुनावों में खात्मा करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी ने भाजपा संगठन को मजबूत करने व पार्टी में अधिक से अधिक कार्यक्रताओं को साथ लेकर जोड़ने व कांग्रेस की नकारा सरकार के खिलाफ जन जागृति का आह्वान किया। मीटिंग में कांग्रेस के कुशासन जंगल राज व नकारा प्रशासन व कस्बे में आए दिन होने वाली घटनाओं पर पुलिस की अनदेखी के कारण अप्रिय घटना होने का अंदेशा जताया। 
होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में सभी ने रामाश्यामा कर एक दूसरे का अभिवादन किया। 
कार्यक्रम के दौरान मधूसुदन पुजारी एवं सोहनलाल  सैन सहित दर्जनभर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। जिनका पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीघर बाजिया खंडेला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामावतार बड़सरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने भाजपा का दुपटा पहना कर स्वागत किया।  
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यक्रता रामचंद्र शर्मा, महामंत्री राकेश मिश्रा, मालीराम मेजर, दशरथ कुमार शर्मा, रिछपाल मीणा,  रामदेव थेबड़, कैलाश सामोता, रमेश शर्मा,  चिरंजीलाल तिवाड़ी, रघुवीर सिंह तंवर, कानाराम सैनी,  सवाई सिंह शेखावत, मूलसिंह तंवर, सुनील चौहान,  श्रवण वर्मा,  बजरंगलाल सैनी,  खांगाराम सामोता, नाथूलाल वर्मा,  गीगाराम कुमावत, बोदूराम किसान, ओमप्रकाश मिठारवाल, गोपाल गुप्ता,  कैलाश चंद्र भातरा, किशोर यादव,  प्रहलाद यादव, नंदलाल सैनी, चंदगीराम मुंड, सुरज्ञान सैन, मोनू मल्लाका, करण मल्लाका, महेन्द्र जांगू, रामावतार खोकर,  सुण्डाराम खोकर, राजेंद्र सैनी,  महेंद्र सैनी, मनोज टेलर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी।