गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सिपाही अर्जुनलाल को दी अंतिम विदाई

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सिपाही अर्जुनलाल को दी अंतिम विदाई

अंतिम शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,शोक में डूबा क्षेत्र

विराटनगर। कस्बे के निकटवर्ती बागावास अहिरान के गागड़काला निवासी अर्जुनलाल की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।जानकारी के अनुसार अर्जुन लाल यादव(40) पुत्र सरदारमल यादव जो कि दौलतपुरा थाना में कॉन्स्टेबल पद पर कार्यरत था।11 मई को ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर उसे एसएमएस अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को अर्जुन लाल की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई तथा परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद पिता सरदारमल, माता कमली देवी, पत्नी सुमन देवी,इकलौता पुत्र अनुज,सहित भाई  फफक फफक कर रोने लगे। शनिवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ उनके पैतृक ग्राम लाया गया।दोपहर में सिपाही को अधिकारियों ने 3 राउंड फायर कर अंतिम सलामी दी। इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। उनकी अंतिम यात्रा में कई सैकड़ों लोग शामिल हुए। मुखाग्नि इकलौते बेटे अनुज ने दी।

पत्नी ने किया अंतिम प्रणाम

मृतक की पत्नी सुमन ने अंतिम प्रणाम किया। काफी देर तक पथराई आंखों से अर्जुनलाल के पार्थिव देह को निहारती रहीं। उनके  बेट अनुज ने पार्थिव देह को आखिरी बार साष्टांग प्रणाम कर अंतिम नमन किया।माता पत्नी बेटे व पिता, भाई की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे। लोगों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार के लिये  सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

अर्पित किये गए पुष्प चक्र

शोकसभा स्थल पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई पार्थिव देह पर पूर्व प्रधान सुवालाल यादव,पूर्व सरपंच भागीरतमल यादव , भाबरु थानाधिकारी धर्म सिंह, दौलतपुरा थाने से रोहिताश, पहलाद सहित समस्त स्टाफ,आशीष धनकड़, सेवानिवृत्त डीओ सरदारमल यादव, सुरेश यादव , ग्यारसीलाल मीणा, मुकेश मीणा,सहित पुलिस स्टाफ सहित ग्रामीणों ने पुष्प चक्र अर्पित किया।

हर आंखें थी नम

अर्जुनलाल के ढाणी गागड़काला में शनिवार की  सुबह कुछ अलग थी। किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला था और हर परिवार शोक मग्न था। इस गांव को आने वाले हर रास्ते में अर्जुनलाल के अंतिम दर्शन के लिए आने वाले लोग ही लोग नजर आ रहे थे।अंतिम संस्कार स्थल पर जैसी ही शहीद को मुखाग्नि दी गई ‌वैसे ही हर आंखे नम हो गईं।

2011 बैच में हुआ था पुलिस नोकरी में भर्ती

पिता सरदारमल यादव की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अर्जुन लाल यादव 2011 के बैच में राजस्थान पुलिस की नौकरी में भर्ती हुआ था।विगत 1 वर्ष से दौलतपुरा थाने में ड्यूटी थी।मृतक का  डालुकासिंह वाली निवासी सुमन देवी से  विवाह हुआ था, मृतक अपने पीछे इकलौता पुत्र अनुज यादव ( 8) वर्षीय छोड़कर गया।