सादुलपुर सदाऊ में विधायक कोष से बने सीसी ब्लॉक रोड़ का विधायक कृष्णा पुनिया ने किया शिलान्यास

सादुलपुर 22 मई 2023
गाँव सदाऊ में सीसी ब्लॉक रोड का निर्माण रामचंद्र शर्मा के घर से ईश्वर मेघवाल के घर तक सदाऊ में विधायक कोष से लागत राशि लगभग 20 लाख का उद्घाटन राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं विधायक पद्मश्री डॉ कृष्णा पुनिया के कर कमलों द्वारा आज दिनांक 22 मई 2023 को ग्राम पंचायत सुरतपुरा के सरपंच श्रीमती मंजु देवी धर्मपत्नी निवास पुनिया व समाजसेवी समुंद्र पुनिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस दौरान विधायक कृष्णा पूनिया ने 4 साल में जो विकास कार्य करवाए उनके बारे में विस्तार से बताया जिसमे उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर अगर कोई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बना हैं तो वो राजगढ़ ब्लॉक में बना हैं, कब्बडी अकैडमी और एथलेटिक्स एकेडमी भी राजगढ़ ब्लॉक में चल रही हैं। राजकीय कॉलेज, ट्रॉमा सेंटर, ऑक्सिजन प्लांट, कृषि महाविद्यालय, कब्बड़ी एकेडमी, घर घर पानी कनेक्शन, सिद्धमुख को तहसील और सिद्धमुख को पंचायत समिति, हमीरवास को उप तहसील आदि विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। और अंत में विधायक कृष्णा पूनिया ने कहा कि ज्यादातर विकास कार्य मुख्यमंत्री ने बजट में कर दिये, अब मेरा एक सपना बचा हैं वो सादुलपुर विधानसभा में सिंचाई के लिए नहर लेकर आऊ,
इस दौरान देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुनिया, मुख्य खेल अधिकारी कोच वीरेंद्र पुनिया, श्रीमती मंजु देवी सरपंच सूरतपुरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करतार टांडी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, संदीप पुनिया लसेडी सरपंच प्रतिनिधि, कोच अरुण पुनिया, विनय पुनिया सुरतपुरा, नगर अध्यक्ष पवन सेनी, रामनिवास पुनिया सरपंच प्रतिनिधि सुरतपुरा, सुरेश पुनिया सदाऊ, राजबीर पुनिया फ़ौजी, शमशेर गोठया छोटी, सुरेश लसेडी, पवन पुनिया, जगदीश पुनिया गोठया, विकास पुनिया एडवोकेट ने मंच संचालन किया।