Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक ने 36 दिव्यांग जनों को स्कूटी की वितरित


विराटनगर। कस्बे में स्थित देवनारायण छात्रावास में शुक्रवार को विधायक इंद्राज गुर्जर ने विराटनगर विधानसभा के 36 दिव्यांग जनों को स्कूटी का वितरण किया। विधायक ने बताया की स्कूटी पाकर विशेष योग्यजन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।वह अपने रोजगार के लिए एवं किसी अन्य कार्य पर जाने हेतु अपनी स्कूटी का सुगमता से प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान स्कूटी प्रकार दिव्यांग जनों के चेहरे खिल उठे।इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि गजराज यादव, कानसिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल गुर्जर, हरफूल रावत, रामरतन शर्मा, शिवकुमार शर्मा सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीग दोहरे हत्याकांड का खुलासा: प्रेमी संग मिलकर मां ने ही की थी जुड़वां बेटों की हत्या