आज गुड़ा में आएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे. पुर्व मंत्री गुढा व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे करेंगे प्रेस वार्ता...

आज गुड़ा में आएंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे. पुर्व मंत्री गुढा व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे करेंगे प्रेस वार्ता...


उदयपुरवाटी।
विधानसभा क्षेत्र  गुड़ा के लिबर्टी फार्म हाउस पर पूर्व राज्यमन्त्री वर्तमान विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा के पुत्र शिवम सिंह गुढा के जन्मदिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे गुड़ा पधारेंगे। साथ ही पत्रकारों के साथ करेंगे प्रेस वार्ता।
शुक्रवार देर शाम को जारी हुए आदेश के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे  शनिवार सुबह 8 बजे मुंबई एयरपोर्ट से जयपुर के लिये सरकारी चार्टेड विमान से जयपुर आएंगे। जंहा से हेलीकॉप्टर द्वारा नीमकाथाना जिले के उदयपुरवाटी उपखण्ड क्षेत्र के गुड़ा गांव में स्थित लिबर्टी फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। जंहा  एकनाथ सिन्धे मेडिकल केम्प में शिरकत करेंगे। पूर्व राज्यमन्त्री राजेन्द्र सिंह गुढा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि में ओर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ सिन्धे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सूत्रों के अनुसार यह कयास लगाए जा रहे है कि विधायक राजेन्द्र सिंह गुढा शिवसेना पार्टी में शामिल भी हो सकते है। आज राज्यमन्त्री गुढा के बेटे शिवम गुढा का जन्मदिन कार्यक्रम है जिसमे प्रदेश भर से लोग शामिल होंगे। गत वर्ष जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी कार्यक्रम में शिरकत।