रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

रचनात्मक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


सुजानगढ़ (नि.सं)। स्थानीय राजकीय मास्टर भंवरलाल मेघवाल मेघवाल कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्यशाला और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्लाॅक प्रिंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। डाॅ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि डाॅ. भारती शर्मा ने रंगों और ब्लाॅक प्रिंटिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक छात्राओं को जानकारी दी। इसी प्रकार मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल प्रजापत, दूसरा स्थान प्रिया स्वामी, तीसरा स्थान दीपिका सोनी ने हासिल किया। मांडना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वैदेही पारीक, अमन पंवार, राखी बिनावरा, प्रिति शर्मा, रिजवान रहीं। दूसरे स्थान पर मनीषा शर्मा, हर्षिता रक्षक, रक्षा बारहठ और सोनिया रही। तृतीय स्थान आचु, अल्का, शिल्पा, वंदना ने हासिल किया। निर्णायक की भूमिका डाॅ. चित्रा दाधीच, डाॅ. प्रियंका शर्मा ने निभाई।