रेडिमेड गारमेन्ट वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन

रेडिमेड गारमेन्ट वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण का हुआ समापन

अलवर। संस्था माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि, राजगढ़ द्वारा संचालित देशबन्धु जन उत्कृर्ष परियोजना के अन्तर्गत दि0 21.12.2022 से 22.03.2023 तक 90 दिवसीय रेडिमेड गारमेन्ट वस्त्र सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 22.03.2023 को लुपिन फाउन्डेशन की सीएसआर प्रमुख तुषारा शंकर के मुख्य आथित्य मे किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त 21 महिलाओ को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये तथा बताया की संस्था का उद्देश्य  प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं परिवार की आजिविका मे बढोतरी कर आत्मनिर्भर बने।
संस्था प्रमुख वेदप्रकाश शर्मा ने महिलाओ को प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया तथा महिलाओ के लिये आजिविका चलाने हेतु यह प्रशिक्षण बहुत उपयोगी है तथा बताया की महिलाओ को सिलाई का पांच घण्टे प्रतिदिन सैदान्तिक व व्यावाहारिक प्रशिक्षण दिया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्रशिक्षक इशिका सैनी द्वारा दिया गया 
 इस अवसर पर संस्था के ब्लाॅक काॅडिनेटर गिर्राज शर्मा, नरेश शर्मा, राजेन्द्र सैनी व बत्तो देवी उपस्थित थे।