Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

टूटी सड़क से परेशान होते विद्यार्थी और ग्रामीण

टूटी सड़क से परेशान होते विद्यार्थी और ग्रामीण


सुजानगढ़ (नि.सं.)। निकटवर्ती गांव जिनरासर में इन दिनों आम लोगों और खासकर विद्यार्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कारण है गांव के बीच से निकलने वाली सड़क और इस पर बने मोटे-मोटे गड्ढे और उनमें भरता बरसाती पानी। दरअसल गांव के बीच से निकलने वाली सड़क टूटी हुई है और यहां से रोज सुबह और दोपहर बाद निकलने वाले सैंकड़ों स्कूली विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। या तो सभी विद्यार्थियों को दीवारों के पास-पास होकर निकलना पड़ता है या उनके कपड़े गंदे होते हैं। जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल ने बताया कि सरकार से आग्रह है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जावे, क्योंकि सारे दिन वाहन चालक इस सड़क से निकलते हैं और खेतों की ओर जाने के लिए मनुष्यों के साथ-साथ पशुधन को भी परेशानी होती है। जल्द से जल्द सड़क बनवाकर जन समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शकर का उत्पादन खपत से कम रहने की आशंका, नवंबर में 13 लाख टन का कोटा