Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

रेशु गुप्ता से मिला यूनाइटेड जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल, 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

जयपुर के चर्चित रेशु गुप्ता मामले में यूनाइटेड जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हालचाल जानकर परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

द्वारा Jaipur Times
रेशु गुप्ता से मिला यूनाइटेड जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल, 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

जयपुर। जयपुर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान पुलिस की कथित असंवेदनशीलता और सिपाही की लापरवाही से जलने के चर्चित रेशु गुप्ता मामले में यूनाइटेड जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता रेशु गुप्ता और उनके परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने रेशु गुप्ता के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यूनाइटेड जाट महासभा की ओर से संस्थापक संरक्षक मोहन लाल चौधरी, वरिष्ठ मार्गदर्शक जस्सा राम आरएएस, प्रदेश अध्यक्ष बी.आर. भूकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल बाजिया, बालूराम गंडास, प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार देवन्दा, प्रदेश सचिव जगदीश प्रसाद बरकेशिया और ओमप्रकाश पिलानिया सहित अन्य सदस्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने रेशु गुप्ता को यूनाइटेड जाट महासभा की ओर से 51 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इस दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में जाट समाज रेशु गुप्ता और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज पीड़ित परिवार की सहायता और न्याय की लड़ाई में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रतिक्रियाएं

1 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।