भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी - सत्येद्र पाराशर।

धौलपुर राजस्थान। भाजपा जिला कार्यालय धौलपुर पर जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर की अध्यक्षता में भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया,
सर्वप्रथम भाजपा के संस्थापक सदस्य डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भारत मां के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता बिसंबर दयाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि धौलपुर भाजपा प्रत्याशी डॉ शिवचरण कुशवाह रहे, विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम के जिला संयोजक मुकेश हनुमानपुरा उपस्थित रहे, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर ने बताया भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है , हम सबको बीजेपी जनसंघ के जो संस्थापक सदस्य हैं,
उन सबसे प्रेरणा लेनी चाहिए हम सबको राष्ट्रप्रथम को मानते हुए आगे बढ़ना,
मैं धौलपुर भाजपा के कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं,
साथ ही सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, मुख्य अतिथि शर्मा ने भाजपा के इतिहास विकास और पार्टी की रीति नीति के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं को बताया, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरसिंह जादौन ने किया, अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम सहसंयोजक रामकुमार कुशवाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया , कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट राजू गुर्जर ,भाजपा नेता महाराज सिंह चाहर ,
कार्यालय प्रभारी बृजमोहन शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया ऋतिक वर्मा, सहसंयोजक लोकेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, मुस्ताक कुरैशी, मंडल महामंत्री अशोक पचौरी, फैजल खान, योगेश जादौन, विवेक रावत, रामकुमार गुर्जर, नवीन तिवारी, पार्षद सत्यप्रकाश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, महावीर गर्ग, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।