
गुरनूर ब्रार ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन एकदिवसीय मैचों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारतीय सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी और खींचा है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गेंदबाज भी मैच जीता सकते हैं। गुरनूर अब 19 नवंबर से वेलिंग्टन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाएंगे।



