मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने '75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव' में किया हरियाली तीज पर 1 करोड़ पौधों का रोपण

मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने '75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव' में किया हरियाली तीज पर 1 करोड़ पौधों का रोपण

जयपुर, 07 अगस्त: मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने हरियाली तीज के अवसर पर दूदू के गाडोता में आयोजित 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में 1 करोड़ से अधिक पौधे लगाकर 'हरियालो राजस्थान' अभियान का शुभारंभ किया। आगामी 5 वर्षों में राज्य में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की जियो टैगिंग से संरक्षण सुनिश्चित होगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

श्री शर्मा ने स्मृति वन की तर्ज पर प्रत्येक जिले में 'मातृ वन' की स्थापना की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ड्रोन तकनीक से बीजारोपण कर इसे पहाड़ी क्षेत्रों में लागू करने के निर्देश दिए। वन राज्य मंत्री  संजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के नवाचारों पर जोर दिया। कार्यक्रम में अन्य उच्चाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।