
सरदारशहर। विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को वसुंधरा जन रसोई के तहत जरूतमंद लोगों को 450 राशन सामग्री किटों का वितरण भाजपा पूर्व जिला प्रवक्ता बलवीर सहारण के नैतृत्व में गांव राजास, बलाल, फोगां, मेहरासर सहित सरदारशहर करणी काॅलोनी में जरूरमंद लोगों को राशन किट वितरण की गई। पूर्व जिला प्रवक्ता सहारण ने कहा कि कोरोना के चलते लगे लाॅकडाउन में गरीब लोगों की दैनिक मजदूरी का कार्य बंद हो चुका है। जिसके कारण आर्थिक रूप से भारी तंगी झेल रहे है। जिसके कारण प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे के नाम से जन रसोई के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर शीशराम नेहरा, अक्षय कुमार, सुशिल कुमार शर्मा, रणवीर सारण, किशौरसिंह राजपूत, विकास, भानीराम भोभिया, रामनायण सारण, शिवपालसिंह राजवी आदि ने राशन वितरण में सहयोग किया।