सरदारशहर। स्थानीय वार्ड नंबर 22 की पूर्व पार्षद भंवरी बानो पत्नी बालेखां चायल का शुक्रवार को निधन हो गया। आपको बता दें भंवरी बानो पिछले 1 महीने से बीमार चल रही थी। जिन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा, युवा नेता अनिल शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी सहित पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अनेक गणमान्य जनों, कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। गौरतलब है कि भंवरी बानो सन 2000 में वार्ड नंबर 22 की पार्षद रह चुकी हैं तथा इनके पति बालेखां चायल भी अनेक बार पार्षद रह चुके हैं। इन्होंने अपने दौर में वार्ड में अनेकों उल्लेखनीय कार्य करवाएं जिनको वार्ड वासियों द्वारा आज भी याद किया जाता है। पूर्व पार्षद के निधन पर शुक्रवार को नगर पालिका में भी अवकाश रखा गया।