रतनगढ़-जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक शनिवार की शाम जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। बीकानेर संभाग प्रभारी नरेंद्र बाटड़, कमलसिंह यादव व विमल भाटी के मुख्य आतिथ्य में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित ने की। वंदेमातरम के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रभारियों का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रभारियों ने संगठन को पुनर्गठित व मजबूत करने का आह्वान किया। दीक्षित ने प्रभारियों से सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना काल में किए गए जनहित कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान बंद लिफाफे में जिले भर के कार्यकर्ताओं की सूचि सौंपी, जिन्हें ब्लॉक से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी में समायोजित करना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगदीश धनावसी, सलीम चौहान, जिला महासचिव ओमप्रकाश नाई, राजकुमार तंवर, श्याम व्यास, सलीम, समन्व्यक सुरेंद्र पूनिया, सादुलपुर ब्लॉक अध्यक्ष संजय बुरड़क, तारानगर शहर अध्यक्ष आसिफ चौहान, देहात अध्यक्ष हेतराम प्रजापत, राजेंद्र प्रजापत, फिरोज, सुरेंद्र शर्मा, विकास सोनी, महेंद्र जाखड़, प्रताप पूनिया, ओमप्रकाश बांकोलिया, रामेश्वरप्रसाद नायक, अनुप लुगरिया, राजलदेसर ब्लॉक अध्यक्ष लाभचंद सोनी, भंवरू खां, सुरेश सोनी सहित जिला कार्यकारिणी के 47 सदस्यों ने भाग लिया।