उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कच्ची बस्ती में मनाई दीपावली

Oct 29, 2024 - 20:23
 0


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के हरमाडा में भूरा टीबा कच्ची बस्ती में स्थानीय निवासियों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर आरती की।

लोगों के साथ साझा की त्योहार की खुशियाँ:

उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों के साथ दीपक जलाएं और उन्हें गिफ्ट वितरित किए। उन्होंने बच्चों के साथ पटाखे और फुलझड़ियाँ चलाई। अपने बीच में उपमुख्यमंत्री को पाकर  बस्ती के बच्चे, महिलाएँ और स्थानीय निवासी ख़ुशी से झूम उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बस्ती के घरों में जाकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उनकी खुशियों में शामिल हुई।


महिला कारीगर से मिट्टी के दीये ख़रीदें:

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बस्ती के किनारे सड़क पर बैठकर दीए बेचने वाली महिला कारीगर से मिटटी के दिए ख़रीदें और यूपीआई से पेमेंट किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कारीगरों का सामान खरीदे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।