Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिलेभर में उचित मूल्य की दुकानों का किया गया निरीक्षण

जिले भर में कुल 61 उचित मूल्य की दुकानों का किया गया निरीक्षण

खैरथल। जिला कलक्टर किशोर कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिलेभर में उचित मूल्य की दुकानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु सगन अभियान चलाया गया। जिले भर में कुल 61 उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान उपखंड एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने जिले की विभिन्न मूल्य की दुकानों पर आमजन में राशन वितरण, स्टॉक संधारण, शेष बचा स्टॉक, दुकान पर ई सूची चशपा करने, यूनिट रजिस्टर, मूल्य सूची स्टॉक प्रदर्शन बोर्ड, दुकान प्रमाणित नक्शा अनुसार निर्धारित स्थान पर है या नहीं सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान तरवाला, बासकृपाल नगर किशनगढ़ बास, बधिन मुंडावर, शाहबाद कोटकासिम स्थित उचित मूल्य की दुकान बंद मिली जिस पर जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बिलाहेडी, नूरनगर, खैरथल, घासोली नगर पालिका कोटकासिम पाॅस मशीन में उपलब्ध स्टॉक में अंतर पाए जाने पर जिला कलेक्टर ने जिला रसद अधिकारी को संबंधित उचित मूल्य की दुकान पर जांच के निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

रोहतक से धर्मशाला के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की सीधी बस, देखें शेड्यूल