- सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन एसटी-17 ने दिए 3 शावकों को जन्म, अब हुई बाघों की कुल सं या 43
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बाघिन एसटी-17 के द्वारा 3 बाघों को जन्म देने की खुशखबरी पर सोशल मीडिया के माध्यम से जिलेवासियों को बधाई दी है। सरिस्का टाइगर रिजर्व में अब बाघों का कुनबा 43 हो गया है।
उप वन संरक्षक बाघ सरिस्का महेन्द्र शर्मा ने बताया कि सरिस्का टाइगर रिजर्व की अकबरपुर रेंज में आज बाघिन एसटी-17 को 3 शावकों के साथ कैमरे में ट्रेप की फोटो सामने आई है। उन्होंने बताया कि कुल 43 बाघों में 11 नर बाघ, 14 मादा बाघिन एवं 18 शावक शामिल है तथा इन शावकों में से 13 शावकों का जन्म पिछले चार महिनों के दौरान हुआ है।
उन्होंने बताया कि बाघिन एसटी-17 छह साल की है और यह बाघिन दूसरी बार मां बनी है। पहली बार फरवरी 2022 में इसने 2 नर शावकों को जन्म दिया था तथा एसटी-17 बाघिन एसटी-14 की बेटी है।
उन्होंने बताया कि विगत चार महीनों में मार्च 2024 में बाघिन एसटी-12 ने 4 शावक, बाघिन एसटी-27 ने मई माह में 2 शावक, बाघिन एसटी-22 ने भी मई माह में 4 शावकों एवं बाघिन एसटी-17 ने माह जून में & शावकों को जन्म दिया है। सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की बढती आबादी वर्ष 2008 परियोजना में बाघों को पुनस्र्थापित करने एवं उसके पश्चात उनकी सुरक्षा एवं प्रबंधन में राजस्थान वन विभाग के सतत् प्रयासों का परिणाम है।
अलवर
सरिस्का से फिर आई खुशखबरी


