Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा

द्वारा Jaipur Times
ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा
युद्ध की देख-रेख करने वाले ईरान के ख़ातम अल-अंबिया मुख्यालय ने घोषणा की है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए 'बंद' किया जा रहा है. हालांकि अमेरिका ने ईरान के दावों का खंडन किया है.
ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) नौसेना ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट सभी जहाज़ों के लिए बंद कर दिया गया है. नौसेना ने इसका कारण अमेरिका और इसराइल पर युद्धविराम के उल्लंघन के आरोपों को बताया है.
दूसरी तरफ़ 2 जून को स्विट्ज़रलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत होने जा रही है.

इसकी पुष्टि मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान, ईरान के विदेश मंत्रालय और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने की है.इसके अलावा दक्षिणी लेबनान में इसराइल की ओर से 'लगातार युद्धविराम का उल्लंघन' और लेबनान के 'लोगों का क्रूर जनसंहार और विस्थापन' को भी इस घोषणा का कारण बताया गया है.

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक समझौते में युद्ध समाप्त करने के लिए 14 बिंदुओं की रूपरेखा तय की गई थी.

होर्मुज़ स्ट्रेट दुनिया के सबसे व्यस्त तेल परिवहन मार्गों में से एक है. दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति इसी मार्ग से होकर गुज़रती है.

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने का किया एलान, आईआरजीसी की चेतावनी पर अमेरिका ने क्या कहा