जाखड़ की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम 7को।

जाखड़ की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम 7को।

 डालू जाखड़ रिपोर्टर रावतसर--मालाणी के महापुरुष, समाज के प्रेरणास्रोत,महान आत्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जालोर स्व.हीराराम जाखड़ की मूर्ति अनावरण समारोह सात जुलाई को दस बजे डाबली चोचवा में होगा। रंगाला के समाजसेवी ठाकराराम बाता ने बताया कि कार्यक्रम में पावन सान्निध्य जगरामपुरी महाराज पनोणियो का तला,आशभारती गोल मठ, रघुनाथभारती सिणधरी, उम्मेदगिरी मीठा मठ,जसभारती खारुडी, प्रेमदास शास्त्री नादडी, धन्नाराम रामद्वारा डाबली रंगाला,ओमगिरी डाबली मठ, साध्वी प्रेम बाईसा परेऊ का पावन सान्निध्य रहेगा। मुख्य अतिथि सतीश पूनिया पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा, पूर्व हेमाराम चौधरी, पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, विशिष्ट अतिथि जोगेशवर गर्ग, सांसद जालोर लुंबाराम चौधरी, बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनिवाल, पूर्व सांसद पाली बद्रीराम जाखड़, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, मंत्री के के विश्नोई, पूर्व सांसद देवजी पटेल, बाड़मेर विधायक डॉ प्रियंका चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री बाड़मेर बालाराम मूढ़, विधायक सांचौर जीवाराम चौधरी, ओसियां विधायक भैराराम चौधरी, पूर्व विधायक भीनमाल पूराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जालोर श्रवणसिंह राव, सुरेश चौधरी उपाध्यक्ष ग्रेनाइट एसोसिएशन जालोर रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। कार्यक्रम में जोधपुर संभाग भर से लाखों लोग शरीक होंगे।