कानूड़ा लाल घड़लो म्हारो भरदे रे... - गढ़ चौराहे पर फागोत्सव में झूमें शहरवासी

कानूड़ा लाल घड़लो म्हारो भरदे रे... - गढ़ चौराहे पर फागोत्सव में झूमें शहरवासी


जयपुर टाइम्स 
चूरू(निस)।स्थानीय गढ़ चौराहे पर शनिवार को शानदार फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान राजा बल के दरबार मंड़ी रे होळी रे....., कानुड़ा लाल घड़लो म्हारो भरदे, ओ देवर म्हारो रे....जैसे अनेक धमालों पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम बुंटीनाथ आश्रम के महंत निरंजन नाथ, झारिया धाम के आकाश नाथ के सानिध्य में हुआ। इस दौरान रमाकान्त भाऊवाला, अजीत, नमन, आयुष, मानस व पंकज ने विधायक हरलाल सहारण व भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का मार्ल्यापण कर, साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर बांसुरी वादक सोहन शर्मा, मुन्ना शर्मा, राजेश सैनी, नगारा वादक पं. उमेश व्यास, सुनील व्यास, गायक राकेश दाधीच, नीरज गौड, नोगा पण्डित, इन्तजार, उमेश दाधीच को दुपट्टा पहनाकर व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर 93 वर्षीय मोतीलाल सोनी ने भी ठुमके लगाए। कार्यक्रम में श्याम सुंदर शर्मा, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, अमित, सुरेश सारस्वत, घनश्याम शर्मा, सुशील बजाज, सुरेश बजाज, विनोद बागला, सुशील अग्रवाल, राकेश गोयल, अनिल कानखेडिया, विनोद सरावगी, मोहन चुलेट, राजेश शर्मा, राकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।