पक्ष विपक्ष के हंगामे के साथ पालिका बजट पेश

विकास कार्यों ओर साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर हुआ हंगामा
34.33 लाख का करोड़ बजट हुआ पारित
फुलेरा (राजकुमार देवाल) स्थानीय पालिका सभागार में सोमवार को विकास कार्यों को लेकर पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित पेश किया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद महावीर प्रसाद जैन का पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सैनी ने माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात पालिका अधिशासी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बैठक का एजेंडा रखा । वहि नेता प्रतिपक्ष संजय पारीक ने पिछले बजट के आय व्यय का लेखा जोखा मांगा। वार्ड नंबर 9 की पार्षद आशा सैनी ने उनके वार्ड में एक भी विकास कार्य नहीं होने पर जमकर प्रहार किया, जिस पर अधिशाषी अधिकारी शर्मा ने आगामी सोमवार को वार्ड का दौरा कर विकास कार्य करवाने के लिए आश्वस्त किया। इसी प्रकार पार्षद हेमलता सैनी, ताराचंद माली,श्रवण वर्मा, त्रिलोक चंद भाटी, अभिषेक वर्मा, सरदार चौधरी, जितेंद्र वर्मा, यतेन्द्र झांकड़ा ने अपने अपने वार्डो में विकास कार्य में शिथिलता बरतने की बात कहीं ओर पट्टे में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। इसी प्रकार अन्य वार्ड पार्षदों ने भी वार्ड में विकास कार्य नहीं होने पर नारागजी जाहिर की। इस पर पालिका अध्यक्ष संगीता अग्रवाल और अधिशाषी अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने जल्द ही प्रमुखता से वार्डो में विकास कार्य करवाने को आश्वस्त किया। अंत में सर्व सहमति से 34.33 लाख का बजट पारित किया गया। इस मौके पर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सैनी,पार्षद प्रमोद मीणा,अमरचंद सैनी, सी पी दुलानी, दौलत चौधरी,त्रिलोकचंद भाटी, विमला देवी सहित पार्षद मौजूद रहें।
फोटो कैप्शन:-पालिका सभागार और मीटिंग के दौरान उनकी फोटो