केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ऑक्सीजन प्लांट के शिलान्यास में वर्चुअली शामिल हुए। गडकरी ने कहा कि हमें तीसरी और चौथी वेव की तैयारी अभी से करनी होगी। उन्होंने ‘थिंक फाॅर द बेस्ट, प्रिपेयर फाॅर द वर्स्ट’ का मूलमंत्र दिया।हमने अभी जियाेलाइट 350 टन रूस से इंपोर्ट किया है। आगे हम इस मामले में आत्मनिर्भर हों, इसका प्रयास करना होगा। हमारे रोड कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर ने नैनी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई, यह समाज के लिए हितकारी है। कार्यक्रम में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सिद्धार्थनाथ सिंह और महेंद्र नाथ सिंह भी उपस्थित रहे।
- गडकरी ने कहा- मैंने केशव प्रसाद, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और महेंद्र सिंह से कहा कि प्रदेश में जितने भी 50 बेड वाले अस्पताल हैं, उनमें ऑक्सीजन प्लांट अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। सरकार इस पर जल्द नियम लाए।
- अब आक्सीजन कंसंट्रेटर देश में बनने लगे हैं। चार लोगों को एक ही सिलेंडर से ऑक्सीजन मिल जाती है। हमने महाराष्ट्र में बहुत सस्ते में इसे खरीदा है। इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक भी खोला है। इससे किसी की जान नहीं जाएगी।गडकरी ने कहा- मैंने केशव प्रसाद, मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और महेंद्र सिंह से कहा कि प्रदेश में जितने भी 50 बेड वाले अस्पताल हैं, उनमें ऑक्सीजन प्लांट अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए। सरकार इस पर जल्द नियम लाए।
- अब आक्सीजन कंसंट्रेटर देश में बनने लगे हैं। चार लोगों को एक ही सिलेंडर से ऑक्सीजन मिल जाती है। हमने महाराष्ट्र में बहुत सस्ते में इसे खरीदा है। इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक भी खोला है। इससे किसी की जान नहीं जाएगी।
- अहम बात है कि रेमडेसिविर की कमी थी, अब हम आत्मनिर्भर हैं। यूपी को चाहिए तो हमसे ले सकते हैं। 1250 रुपए में ब्लैक फंगस का इंजेक्शन भी तैयार करवाया है। यूपी को हम दे सकते हैं।
