हथियार लेकर जवान तैनात, दो देशों के बॉर्डर जैसा नजारा
नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम और मिजोरम के बीच सड़क पर
और शहर में तो हालात सामान्य दिख रहे, पर जंगल में माहौल तनावपूर्ण है।
मिजोरम के कोलासिब जिले में आने वाले वैरेंगटे से करीब 20 किमी दूर बुराचेप में दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने है।
पहाड़ों की ऊंचाई पर असम पुलिस ने कैंप बना रखे हैं।
जहां जवान LMG लिए खड़े हैं। वहीं पहाड़ के नीचे मिजोरम पुलिस के कैंप बने हुए हैं।
यहां भी जवानों के पास LMG हैं।
26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर फायरिंग हुई थी,
जिसमें असम के 6 पुलिस वाले शहीद हो गए थे।
2 अगस्त, सोमवार सुबह 8 बजे हम लैलापुर पहुंचे तो हमें CRPF ने जांच के लिए रोका।
नाम और प्रेस कार्ड दिखाने के बाद आगे जाने की परमिशन मिली। कुछ दूर चलने के बाद CRPF का एक और बैरिकेड मिला।
यहां भी पूरी डिटेल नोट करवाई गई।
जगह-जगह लगे बैरिकेड्स के अलावा रास्ते में भी CRPF जवान गन लेकर गश्त कर रहे हैं।
मिजोरम में एंट्री के पहले हमने CRPF का तीसरा बैरिकेड मिला। यहां भी पूछताछ की गई, तब आगे जाने दिया गया।