पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर पर BSF ने शुक्रवार रात पाकिस्तान के 2 घुसपैठियों को मार गिराया।
उन्हें रुकने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वो नहीं माने।
जैसे ही वो भारतीय सीमा में घुसे जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया। इनकी तलाशी जारी है।
साथ ही आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है।
वहीं, पुलवामा में नागबेरन-तरसर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच शनिवार सुबह से मुठभेड़ चल रही है।
इसमें दो आतंकी मारे गए हैं।
इनके पास से एक AK और M4 बरामद हुई है। 2 से 3 आतंकी अभी भी मौजूद हैं।
दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है।