राज्य सरकार ने जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की  

राज्य सरकार ने जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की  

जयपुर, 09 जनवरी:  
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति करते हुए आदेश जारी किए हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिलों के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना है।  

उपमुख्यमंत्रियों की जिम्मेदारी: 
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को अजमेर और ब्यावर, जबकि डॉ. प्रेमचंद बैरवा को भीलवाड़ा और राजसमंद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।  

कैबिनेट मंत्रियों की नियुक्तियां:  
- किरोड़ी लाल: अलवर और खैरथल-तिजारा  
- गजेंद्र सिंह: बीकानेर और जैसलमेर  
- कर्नल राज्यवर्धन राठौड़: दौसा  
- मदन दिलावर: जोधपुर और फलोदी  
- कन्हैयालाल नागौर: नागौर और डीडवाना-कुचामन  
- जोगाराम पटेल: जयपुर  
- सुरेश सिंह रावत: भरतपुर और डीग  
- अविनाश गहलोत: चूरू और झुंझुनू  
- सुमित गोदारा श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़  
- जोराराम कुमावत: बाड़मेर और बालोतरा  
- बाबूलाल खराड़ी:बांसवाड़ा और डूंगरपुर  
- हेमंत मीणा: उदयपुर और सलुंबर  

राज्यमंत्रियों की जिम्मेदारी:  
- संजय शर्मा: सीकर  
-गौतम कुमार:कोटा और सवाई माधोपुर  
-झाबर सिंह खर्रा: पाली  
- हीरालाल नागर: टोंक और बूंदी  
- ओटा राम देवासी: झालावाड़ और बारां  
- डॉ. मंजू बाघमार: प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़  
-विजय सिंह: कोटपूतली-बहरोड़  
- के.के. बिश्नोई: सिरोही और जालौर  
- जवाहर सिंह बेढम: करौली और धौलपुर  

इन नियुक्तियों से जिलों के प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।