सीकर। भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के बाईपास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में 11 पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की किल्लत आमजन पर भारी पड़ी थी इसी को देखते हुए जिले भर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ओर से पौधारोपण कर ऑक्सीजन बचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल सिखवाल, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता अशोक चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, पूर्व पार्षद जगदीश कुमावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह खेजडोलिया, युवा नेता स्वदेश शर्मा, रविंद्र सिंह चौहान उत्तम सिंह शक्तावत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
