
सीकर भाजपा महिला ने विभिन्न स्थानों पर गहलोत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जिसमें सीकर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या और बिना सुनवाई और सबूत के सरकार द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर और तीन पार्षदो को निलंबित करने वाली यह तानाशाही सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष अलका मुंदड़ा व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी के निर्देशानुसार सीकर भाजपा महिला मोर्चा ने अनेक स्थानों पर काली पट्टी बांधकर “गहलोत तेरी तानाशाही नही चलेगी,नही चलेगी व हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” हर गली में विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए जिसमे रामा शेखावत,अंजू मोदी,आशा देवी,शारदा,शायर कंवर,विक्की देवी,अंजू सेन,मंजू आदि उपस्थित रही।