सीकर। रामगढ़ शेखावाटी में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा व जिला अध्यक्ष राजेश सिंह शेखावत के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनसुख कुमावत के नेतृत्व में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्पमाला व श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें ऋषिकेश चौटिया, मनोज जाडीवाल, निरंजन जाडीवाल, प्रशान्त जोशी, सुनिल कुमार पडियार, विजय महर्षि, महेश कुमार वैष्णव, रामविलास सोनी, प्रेम प्रकाश सैन, दिनेश कुमार कुमावत, ओमप्रकाश सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।