Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

समाजसेवी अशोक सिंघानिया को 'अग्र अलंकरणÓ सम्मान से नवाजा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
समाजसेवी अशोक सिंघानिया को 'अग्र अलंकरणÓ सम्मान से नवाजा

अलवर। दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अलवर के खाद्य तेल कारोबारी और समाजसेवी अशोक सिंघानिया को 'अग्र अलंकरणÓ सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह अग्रवाल समाज का सबसे बड़ा पुरस्कार है जो देश में पहचान बनाने वाले समाज के 50 अग्रवालगणों को दिया गया। इस अवसर पर 10 एनआरआई अग्रवालों को महाराजा अग्रसेन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया।
अग्रवाल समाज खैरथल के सचिव प्रमोद सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद थे। खैरथल और अलवर के समाजसेवी अशोक सिंघानिया को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सचिव प्रमोद सिंघानिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में अलवर खैरथल की ओर से दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के जाने माने वकील मनीष चौधरी और नम्रता चौधरी, झज्जर से प्रमोद बंसल और अलवर खैरथल से करीब चालीस लोगों ने भाग लिया। इनमें समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन मितल, अनिल गोयल अलवर वाले, अग्रवाल समाज खैरथल के अध्यक्ष नरेश गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पूरण गर्ग, सुरेश गोयल, नवीन मंगल, रविन्द्र गोयल, लालचंद गोयल, बबीत गर्ग, ओम प्रकाश गोयल, पंकज गोयल शहाबाद वाले, यश गर्ग, महिला मण्डल अध्यक्ष शालिनी मितल, सचिव सारिका गर्ग और अमीषा अग्रवाल आदि ने भाग लिया। इन्होंने सिंघानिया को बधाई दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष को अलवर व खैरथल की ओर से धन्यवाद दिया। सिंघानिया नेक कमाई फाउंडेशन के भी सक्रिय पदाधिकारी हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।