Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विमंदित पुनर्वास गृह का औचक निरीक्षण बालकों की दवाई समस्या का समाधान पाया  

विमंदित पुनर्वास गृह का औचक निरीक्षण बालकों की दवाई समस्या का समाधान पाया  


जयपुर टाइम्स

अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहन लाल सोनी ने मंगलवार को पंडित छीतरमल लाटा सोसायटी विमंदित पुनर्वास गृह, अलवर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुल 34 बच्चों में से 6 बच्चों के अवकाश पर घर जाने की जानकारी मिली और 10 कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

पूर्व निरीक्षण में विमंदित बालकों की दवाइयों की आपूर्ति में समस्या की जानकारी दी गई थी, परंतु इस बार गृह कॉर्डिनेटर विक्रम ने बताया कि अब नियमित रूप से दवाइयां प्राप्त हो रही हैं। इसके अतिरिक्त गृह के रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान बालकों द्वारा बनाए गए दीपक सोनी को भेंट किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह देखा गया। सोनी ने पुनर्वास गृह में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और उन्हें सुचारू और संतोषजनक पाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में शुरू हुई जुआरियों की धर-पकड़, हजारों रुपए के साथ होटल से 7 को पुलिस ने दबोचा