आधारभूत ढांचे का विस्तार पर्यावरणीय मापदण्डों के अनुसार होना चाहिएÓ - विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन में रखे विचार

अलवर। मिनी सचिवालय के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजन की थीम 'टिकाऊ जीवन शैली की ओर उचित बदलावÓ रही।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र यादव ने बताया कि पिछला दशक सबसे गर्म दशक रहा है तथा इसके कारण आम आदमी की आजीविका पर भी प्रभाव पड़ा है। पर्यावरण के अनुकूल विकास आज की नितांत आवश्यकता है। प्रदेश उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश कृष्ण सिद्ध ने बताया कि आधारभूत ढांचे का विस्तार पर्यावरणीय मापदण्डों के अनुसार होना चाहिए। टिकाऊ जीवन शैली के लिए व्यक्ति को अपने उपभोग को सीमित कर पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का सेवन करना होगा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की प्रांत आयाम प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमति रचना गोयल ने सयुंक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्सÓ पर प्रकाश डालते हुए लैंगिक समानता तथा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर बल दिया।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन बताया कि टिकाऊ जीवन शैली के तीन आधार है- समाज, अर्थव्यवस्था तथा पर्यावरण। समाज अपनी संस्कृतिक विरासत संजो कर रखे, अर्थव्यवस्था में पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उत्पादन हो तथा हम अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल व्यवहार करें।
जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष के. के. अग्रवाल ने सरकार तथा उपभोक्ता संगठनों के समन्वय पर बल दिया। उपभोक्ता का पूरी तरह शोषण तभी रुकेगा जब उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा। अग्रवाल ने संसाधनों के विवेक पूर्ण उपयोग पर बल देते हुए कहा कि ऊर्जा व जल संरक्षण आज की महती आवश्यकता है। अग्रवाल ने E जागृति पोर्टल की जानकारी दी जिसमें उपभोक्ता अदालतों में पेपरलैस कार्य होगा तथा उपभोक्ता को अदालत आने की आवश्यकता नहीं होगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अतिरिक्त जिला न्यायाधीश मोहनलाल सोनी ने प्राधिकरण की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा उपभोक्ताओं से अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। सोनी ने विभिन्न सेवाओं जैसे बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा, पेट्रोल, एलपीजी, खाद्य सामग्री, बिजली उपकरण स्वर्ण आभूषण आदि की खरीद में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इस पर गहराई से प्रकाश डाला।
अंत में जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन बनवारी लाल शर्मा प्रवर्तन अधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अलवर जिला व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश जुनेजा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष सत्य विजय गुप्ता, उचित मूल्य दुकानदार संघ अध्यक्ष रघुवीर शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रवर्तन अधिकारी रणधीर सिंह, अशोक शर्मा ,के. के. बायला, विजय पाल यादव, अमित यादव ,राजेश कुमार, राजेन्द्र गुर्जर, जीतेन्द्र धानावत, पप्पू राम मीना, प्रशांत सिंगल, लक्ष्मण सुनार, गुलाब चंद, गौरी शंकर विजय आदि उपस्थित रहे