Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संत रविदास जयंती समारोह पर निकलेगी शोभायात्रा 12 को

संत रविदास जयंती समारोह पर निकलेगी शोभायात्रा 12 को


अलवर। जाटव समाज श्री गंगा मन्दिर सेवा समिति अलवर के तत्वावधान में संत शिरोमणी गुरु रविदास जयन्ती समारोह शहर अलवर में 12 फरवरी बुधवार से मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर मेंं संत रविदास जी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
जाटव समाज श्री गंगा मन्दिर सेवा समिति अध्यक्ष कैलाशचन्द सुलानिया ने बताया कि संत शिरोमणी गुरु रविदास जयन्ती समारोह शहर अलवर में 12 फरवरी को मनाया जाएगा। जहां संत की शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर से शोभाायात्रा प्रात: 11 बजे गंगामन्दिर दिल्ली दरवाजा बाहर से प्रार भ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हूई वापस गंगा मन्दिर पहुॅचेगी। शोभायात्रा को कोषाधिकारी अलवर राजकुमार वर्मा एवं नायब तहसीलदार लालचन्द वर्मा झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में ऊट, घोडे, बैण्ड बाजे, नगाडे, भजन मंडलिया, प्याऊ एवं सन्त शिरोमणी गुरू रविदास जी के जीवन पर आधारित झांकियों शामिल होगी।
वहीं बुधवार को दोपहर 1 बजे होप सर्कस अलवर पर विशाल धर्मसभा होगी। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा टीकाराम जूली करेंगे। अति विशिष्ठ अतिथि उमरैण प्रधान दौलतराम जाटव, मालाखेड़ा प्रधान बीरबती जाटव एवं पूजा छाबड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष शराब बन्दी आन्दोलन होंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

वैभव, ईशान और संजू में से कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल ? पूर्व क्रिकेट ने दिया अहम सुझाव