पशु चिकित्सक व सहायक पद रिक्त, पशुपालकों की बढ़ी परेशानी  

पशु चिकित्सक व सहायक पद रिक्त, पशुपालकों की बढ़ी परेशानी  

पाटन (जयपुर टाइम्स)। छाजा की नांगल ग्राम पंचायत में स्थित पशु चिकित्सालय तीन महीनों से बिना पशु चिकित्सक और पशुधन सहायक के संचालित हो रहा है। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

2022 में हुआ था निर्माण, अब स्टाफ की कमी                  

यह पशु चिकित्सालय 2022 में विधायक सुरेश मोदी के प्रयासों से बना था, जिसके लिए ग्रामवासी दिनेश यादव ने भूमि दान की थी। इससे आसपास के कई गांवों को लाभ मिला था, लेकिन सरकार बदलने के बाद चिकित्सक और सहायक का तबादला कर दिया गया, जिसके बाद से पद रिक्त पड़े हैं।  

पशुपालकों को हो रही कठिनाइयाँ 

इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। पशुपालकों ने सरकार से जल्द नियुक्ति की मांग की है। दिनेश यादव और अन्य ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।