Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

व्यक्तिगत धर्म से पहले राष्ट्रसेवा है जरूरी: युनूस खान - एवरग्रीन अवार्ड 2024 से पवन तोदी सम्मानित

व्यक्तिगत धर्म से पहले राष्ट्रसेवा है जरूरी: युनूस खान - एवरग्रीन अवार्ड 2024 से पवन तोदी सम्मानित


जयपुर टाइम्स
सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय एवरग्रीन पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में एवरग्रीन अवार्ड 2024 का आयोजन स्कूल प्रांगण में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री यूनुस खान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल ने की। बतौर मुख्य अतिथि विधायक युनूस खान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब लोगों के व्यक्तिगत धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन देश सेवा और भारतीयता हमारा पहला धर्म है। उन्होंने कहा कि देश है, तो हम सब हैं। इसलिए हमें देश सेवा के साथ साथ प्रत्येक धर्म को सम्मान की नजर से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार देने के लिए सेवा को सम्मान देना अच्छी पहल है। कार्यक्रम में सानिध्य प्रदान करते हुए महंत स्वामी कानपुरी महाराज ने कहा कि सम्मान से व्यक्ति में उत्साह का संचार होता है। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति निलोफर गौरी, छापर नगर पालिका अध्यक्ष श्रवण माली, पथिक सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर पोसवाल, डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा, संगीतकार समीर सेन, एडवोकेट निरंजन सोनी, डीडवाना के महावीर प्रसाद ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए निदेशक रतन सेन ने अवार्ड के बारे में जानकारी दी और कहा कि सेवा का सम्मन आवश्यक है। देवांश सेन ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अतिथियों ने समाजसेवी पवन तोदी को सम्मानित किया। एडवोकेट निरंजन सोनी ने समाजसेवा के क्षेत्र में तोदी की ओर से करवाए गए कार्यों को रेखांकित किया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से अनेक लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के संयोजक सुमनेश शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सुजानगढ़ के विशेष प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर इदरीश गौरी, उपसभापति अमित मारोठिया, संतोष सीगर, डॉ शर्मिला सोनी, सुनिता रावतानी, स्नेहाप्रभा मिश्रा, छापर से कन्हैयालाल स्वामी, महेश तंवर, शोभासर सरपंच इमरान खान, शंकर सारस्वत, कमल नयन तोषनीवाल, चंद्र प्रकाश पेड़ीवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ वीरेंद्र भाटी मंगल ने किया। कार्यक्रम में पार्षद इकबाल खान, नूर मोहम्मद खान पहाड़ियान, शाहिद खान, आमीन खान, रफीक फतनाण सहित अनेक लोगों ने विधायक युनूस खान का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana News : हरियाणा में धान खरीद गड़बड़ी रोकने के लिए मार्गों पर लगेंगे नाके, 12-12 घंटे की शिफ्ट में तैनात रहेंगे कर्मचारी