पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरलाल जोशी का निधन 

पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरलाल जोशी का निधन 


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवरलाल जोशी का शनिवार को निधन हो गया।भाजपा समेत कांग्रेस व कई सामाजिक संगठनों द्वारा जोशी को सच्चे अर्थों में जननेता बताते हुए संवेदना प्रकट की गई और उनके निधन को माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।लम्बे समय तक राजनीतिक क्षेत्र में रहते हुए भी जोशी की छवि हमेशा बेदाग रही।इनके पास काम लेकर आने वाले आमजन चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हो  जोशी द्वारा बिना  भेदभाव के हमेशा सहायता की जाती थी।राजनीति के साथ ही धर्म कार्यों में भी जोशी हमेशा अग्रणी रहे।अखिल विश्व गायत्री परिवार से भी लम्बे समय तक जुड़े रह कर धर्म-संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किया।वहीं  जोगणिया माता शक्तिपीठ का अपूर्व विकास भी जोशी के अथक प्रयासों और तन-मन-धन के समर्पण  की ही देन हैं।जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा,शिवनेत्र बालयोगी डॉ. अलखनाथ महाभाग,पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी,ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री शक्तिनारायण शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा,कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा,भाजपा नेता भवानीशंकर शर्मा,रमेश गुरुजी,संजय धाकड़ व शिव चंद्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों  ने दुःख प्रकट किया।