Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
भीलवाड़ा

अरावली को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र

द्वारा Jaipur Times
अरावली को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र


बिजौलियां।ऊपरमाल पर्यावरण समिति बिजौलियां के उपाध्यक्ष शक्ति नारायण शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अरावली पर्वत श्रृंखला के बारे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किए गए फैसले के संदर्भ में पत्र लिख कर बताया कि  अरावली पर्वतमाला राष्ट्रीय धरोहर हैं। इन पर्वतमालाओं के आसपास हजारों गांव बसे हुए हैं। जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन हैं।यह सारे गांव नष्ट हो जाएंगे और  इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान को होगा। यदि इस फैसले को नहीं बदला गया तो भविष्य में राजस्थान पूर्ण रूप से रेगिस्तान में तब्दील हो सर्वोच्च न्यायालय का फैसला इन पर्वत श्रृंखलाओं को समाप्त करने का प्रथम चरण हैं। क्योंकि वर्तमान समय में अवैध खनन सरकारों के लिए बहुत बड़ी समस्या हैं।शर्मा ने मांग की हैं कि  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए फैसले पर पुनर्विचार किया जाना आवश्यक हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

अरावली को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र