रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह प्रथम बार पहुंचे विधानसभा की कार्यवाई में भाग लेने 

Jan 31, 2025 - 21:28
 0
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह प्रथम बार पहुंचे विधानसभा की कार्यवाई में भाग लेने 

गोविन्दगढ़। रामगढ़ विधान सभा के नव निर्वाचित विधायक सुखवंत सिंह राजस्थान विधानसभा में 16वीं विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही में पहली बार पहुंच कर विधान सभा सत्र में भाग लिया।
शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही विधानसभा का सत्र शुरू हुआ, जिसमे रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह पहली बार विधानसभा सत्र में हिस्सा लिया और विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के पूर्ण विकास के लिए पुरजोर तरीके से अपनी मांग उठाएंगे और विधानसभा की समस्याओं को भी विधान सभा के पटल पर रखेंगे। शनिवार और रविवार को विधान सभा स्थगित की गई है। सोमवार को सवेरे 11 बजे से विधान सभा का सत्र शुरू होगा

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।