सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल

Dec 29, 2024 - 20:29
 0
सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर और उदयपुर संभाग के विधायकों के साथ बैठक में कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक लक्ष्य प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने विधायकों को अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और जिला प्रशासन से प्रगति का फीडबैक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बजट में जनहित के कार्यों को शामिल करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विकास योजनाओं की सूची भेजने को कहा।

सद्भावना केन्द्रों व खेलो इंडिया पर जोर 
मुख्यमंत्री ने सद्भावना केन्द्रों के प्रभावी संचालन, अटल ज्ञान केन्द्रों की स्थापना और खेलो इंडिया अभियान की तैयारी पर भी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, सरकारी योजनाओं व नीतियों के प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।  
विधायकों के सुझावों के आधार पर शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों के कार्यों से ही जनता का विश्वास बढ़ता है और क्षेत्र का समग्र विकास संभव होता है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।