Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

समाजसेवी शिवराम मीणा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

द्वारा Jaipur Times
समाजसेवी शिवराम मीणा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

किशोरी। गांव क्यारा के मिनेश मंदिर परिसर में बुधवार को उपकार संस्थान के संस्थापक रहे समाजसेवी शिवराम मीणा की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शिवराम मीणा द्वारा क्षेत्र और समाज हित में किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने उनके अनुकरणीय कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजसेवी शिवराम मीणा ने जीवनभर समाज के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम के उपरांत मिनेश मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित सार-संभाल करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर उपकार संस्थान के निदेशक डूंगर सिंह मीणा, कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ थानागाजी के ब्लॉक अध्यक्ष राम शरण मीणा, पंकज कुमार मीणा, लोक भारत संस्थान के निदेशक जय राम मीणा, समाजसेवी गिरिराज प्रसाद मीणा, मुन्नालाल शर्मा, मातादीन शर्मा, राम किशोर मीणा, ब्रजमोहन मीणा, गोपी राम मीणा, बद्री प्रसाद मीणा, रामफूल मीणा, मुकेश कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।